//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच उंचा गांव ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 22 जून को 350 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सुधीर(39) वासी गोच्छी फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 जून को क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-63 क्षेत्र में अवैध नशा लिये हुए हैं। सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने सुधीर को 350 ग्राम गांजा सहित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना आदर्श में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि वह 4000 रुपये में 400 ग्राम गांजा तिलक ब्रिज दिल्ली से खरीद कर लाया था। आरोपित पर पूर्व में एक्साईज व जुआ अधिनियम के अंतर्गत भी मामले दर्ज है।

No comments :