//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण के नाम पर नगर निगम की ओर से पिछले वर्ष बाइपास सेक्टर-सात के पास सरकारी जमीन पर इको वन बनाया गया था। इस वन में करीब 50 से अधिक पौधे लगाए गए थे। पौधों के रखरखाव के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए थे। ताकि बेसहारा पशु पौधों को नुकसान नहीं पहुंच सके।
...लेकिन निगम
अधिकारी इको वन का रखरखाव करना भूल गए। जिसकी वजह से अधिकतर पौधे पूरी तरह से सूख चुके हैं। इसके बाद ही इको वन में शरारती तत्वों ने कूड़ा डालना भी शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से यहां पर बदबू पैदा होने लगी है। आसपास के परेशान स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत नगर निगम से भी की है।
लोगों का कहना है कि निगम ने शिकायत के बावजूद भी पौधों के रखरखाव को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों के अनुसार निगम की ओर से 2025-26 में पौधरोपण को लेकर अभियान चलाया गया था। इस दौरान शहर की अलग-अलग ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण हुआ था। उसी दौरान निगम की ओर से सेक्टर-सात के सामने बाइपास रोड पर इको वन बनाया गया था।

No comments :