हरियाणा पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस मुख्यालय ने 37 इंस्पेक्टरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। दो अलग-अलग आदेशों के जरिए 23 और 14 इंस्पेक्टरों को विभिन्न जिलों और विशेष यूनिटों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, झज्जर, नूंह और पंचकूला समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा सीआईडी, एचएसएनसीबी, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया, रेलवे पुलिस और आईआरबी जैसी यूनिटों में भी अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।
पहले आदेश में 23 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इनमें रमेश कुमार को गुरुग्राम से चरखी दादरी, देवेंद्र को गुरुग्राम से झज्जर, संतोष कुमार को गुरुग्राम से सिरसा, महाबीर को फरीदाबाद से हिसार और श्री भगवान को फरीदाबाद से यमुनानगर भेजा गया है। वहीं करनाल से नसीब सिंह को यमुनानगर, संदीप को कैथल और गौरव पूनिया को फरीदाबाद में तैनाती दी गई है।
दूसरे आदेश में 14 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। अवतार सिंह को गुरुग्राम से चरखी दादरी, रवि कुमार को गुरुग्राम से सोनीपत, जसवंत सिंह और बलराज यादव को गुरुग्राम से झज्जर भेजा गया है। फरीदाबाद से दर्पण कुमार को कैथल, जबकि झज्जर से अजय मलिक और सोमबीर को गुरुग्राम में नियुक्त किया गया है।
सोनीपत से धीरज कुमार को झज्जर और अजय धनखड़ को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) भेजा गया है। यमुनानगर से जसमेर गुलिया को सोनीपत तथा रविकांत को पंचकूला में तैनाती मिली है। कुरुक्षेत्र से बलजीत सिंह को पंचकूला भेजा गया है, जबकि पानीपत से विजय और फूल कुमार को गुरुग्राम में नियुक्त किया गया है।

No comments :