HEADLINES


More

फरीदाबाद महिला आयोग की बैठक में सुनवाई के दौरान 2 पक्षों में धक्का-मुक्की

Posted by : pramod goyal on : Monday, 8 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में महिला आयोग की जनसुनवाई के दौरान दो पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। दोनों पक्ष आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के सामने ही एक दूसरे को धक्का मारते हुए नजर आए। जिसके बाद एकदम से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद मौके पर संबधित थाने की पुलिस को बुलाकर एक शख्स को लेकर जाया गया। धक्का-मुक्की की इस घटना का एक वीडियों भी सामने आया है। सेंट्रल थाना पुलिस मालमे की जांच कर रही है।

वहीं कुरुक्षेत्र में अस्पताल निरीक्षण के दौरान की गई टिप्पणी पर नर्सों द्वारा पेनडाउन स्ट्राइक कर माफी की मांग किए जाने पर रेनू भाटिया ने साफ कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगी।

उनका कहना है कि अस्पताल में एक बच्ची के साथ हुई घिनौनी घटना बेहद गंभीर मामला है और उस दौरान नर्सों की मौजूदगी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जो कार्रवाई की गई है, वह जरूरी थी और इसी के तहत तीन नर्सों को हटाने के आदेश भी दिए गए हैं।

रेनू भाटिया ने कहा कि अगर ऐसी घटना किसी और के परिवार के साथ होती तो वह भी कार्रवाई की मांग करते। उन्होंने दोहराया कि माफी का कोई सवाल नहीं उठता। ये लोग सरकारी नौकरी का फायदा उठा रही हैं।


No comments :

Leave a Reply