चंडीगढ़ : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने भ्रष्टाचार और प्रभाव के दुरुपयोग से जुड़े एक चर्चित मामले में हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ आई.पी. एस. अधिकारी को पूछताछ के लिए तलब किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक बहुचर्चित घोटाले के मुख्य आ
रोपी को सी.बी.आई. जांच में राहत दिलाने का भरोसा देकर 3 करोड़ रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
सी.बी.आई. सूत्रों के अनुसार, हरियाणा कैडर के 2012 बैच के एक आई.पी. एस. अधिकारी, जो वर्तमान में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में क्षेत्रीय निदेशक के पद पर तैनात हैं, पर पुडुचेरी के कथित 5,000 करोड़ रुपए के नकली एवं जाली दवा घोटाले के मुख्य आरोपी एन. राजा उर्फ राजशेखर से संपर्क साधने और जांच में राहत दिलाने का दावा करने के आरोप लगे हैं।
सी.बी.आई. द्वारा 8 जून को दर्ज एफ. आई.आर. में मुख्य आरोपी एन. राजा, दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह, कथित बिचौलिए राजकुमार उर्फ मधनराज तथा अन्य अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों को नामजद किया गया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि आरोपियों ने सी. बी.आई. मामलों में प्रभाव का इस्तेमाल कर राहत दिलाने के नाम पर साजिश रची।

No comments :