HEADLINES


More

3 हजार से ज्यादा मकान होंगे ध्वस्त, हजारों परिवारों की उड़ी नींद, फरीदाबाद में नोटिस चस्पा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 14 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद  : फरीदाबाद में  शहर में नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) इंफोर्समेंट की नई कार्रवाई ने हजारों परिवारों की नींद उड़ा दी है। विभाग तीन हजार से भी ज्यादा मका


नों पर कार्रवाही करने की तैयारी कर रहा है।  विभाग ने 10 से अधिक कॉलोनियों में घरों और दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा कर लोगों को अवैध निर्माण स्वयं हटाने और परिसर खाली करने के निर्देश दिए हैं।  विभाग के द्वारा नोटिस में एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिसमें मकानों ,दुकानों के जरूरी कागजात विभाग में जमा करने के लिए बोला गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाही को अंजाम दिया जायेगा। 

डीटीपी विभाग के द्वारा में जीवन नगर पार्ट-2, गौंछी, दीपावली एन्क्लेव, पंचशील एन्क्लेव, गोठड़ा मोहब्बताबाद, मांगर सहित कई कॉलोनियों में नोटिस लगाए गए है। नोटिस के पीछे की वजह कहीं पर बिना लाइसेंस के जमीन में काटी गई कॉलोनियों में की जमीन है तो कहीं पर बिना नक्शा के घर, दुकाने बनाई गई है। डीटीपी यजन चौधरी ने बताया कि  दुर्गा बिल्डर एक लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में सरकार की ओर से दुर्गा बिल्डर की भूमि पर विकसित दीपावली एन्क्लेव और पंचशील एन्क्लेव समेत अन्य क्षेत्रों में बने तीन हजार से अधिक मकानों को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। इसमें चेतावनी दी गई है कि इन इलाकों में किसी भी समय ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। यहां पर बिना नक्शा के मंजूरी के मकान बनाए गए है। 

डीटीपी ने बताया कि जीवन नगर में 5 एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई थी। जिस प्रापर्टी डीलर के द्वारा इसको बनाया गया उसके पास किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नही थी। लोगों ने भले ही यहां पर रजिस्ट्री करा ली हो लेकिन इससे उनको केवल मालिकाना हक मिलता है । वह जमीन पर मकान, दुकान या फिर किसी अन्या प्रकार का निर्माण नहीं कर सकते हैं। 

नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। लोग अपने जीवनभर की कमाई से बनाए गए आशियानों को लेकर चिंता में डूबे हुए हैं। स्थानीय निवासी लाला राम, महिला लक्की सहित दूसरे लोगों ने बताया कि वह लोग खाना तक नही खा पा रहे है। उन्होंने अपने पूरे पैसे लगाकर यंहा मकान खरीदे है। करीब 10 साल से भी ज्यादा का समय उनको रहते हुए यंहा पर हो गया है। अब ऐसे में उनको बताया जा रहा है कि वो गलत जगह पर आकर बसे है। 

No comments :

Leave a Reply