//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 21 जून ( ) आज से सेक्टर 37 स्थित आनंद पार्क में भारतीय योग संस्थान की माँ शारदा जिला शंकर जोन के तत्वावधान में 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयुष विभाग की योगा फार हेल्दी एजींग (स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग)की थीम पर मनाया गया जिसमें सेक्टर के सैकड़ों साधकों ने हिस्सा लिया। शिविर में मुख्य अतिथि सेक्टर 37 आरडब्ल्यूए की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
श्रीमती आशा शर्मा थी। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि आज अधिकांश बीमारियों की वजह अस्त व्यस्त जीवनशैली और मोटापा है, इसलिए हमें अपने जीवन में योग को अपना कर अपने जीवन को तनाव मुक्त एवं मोटापे को नियंत्रण में रखना चाहिए। शिविर में प्राणायाम,आसन एवं यौगिक क्रियाओं की विशेष साधना कराई गई ,यौगिक आहार की जानकारी दी गई और उन आसनों और क्रियाओं की विशेष जानकारी दी गई जिसमें शरीर,नस नाड़ियों और दिमाग के तनाव कम कर के तन मन को निरोग बनाया जा सके। आज की विशेष शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया और भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्व श्री प्रकाश लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज के विशेष दिवस पर योग प्रशिक्षक श्री योगेश अरोड़ा, श्रीमती सीमा जोशी एवं श्रीमती किरण ने बताया कि योग मन और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखने की भारत की प्राचीनतम विद्या है,जिसे हमारे देश ने विश्व के कल्याणार्थ दिया है। उन्होंने बताया कि आज जगह जगह जिम खुले हैं जो वातानुकूलित कमरों में कराए जा रहे हैं। इनमें शारीरिक सैष्ठव पर अधिक ध्यान दिया जाता है जब कि योग कक्षाएं खुले पार्कों में होती हैं जिससे मनुष्य को खुली हवा, सूरज की रोशनी मिलती है। यही वजह है कि अक्सर जिम में जाने वालों के मध्य लड़ाई झगड़ों की खबरें आती रहती हैं । और दूसरी तरफ योग कक्षाओं में विश्व बंधुत्व का पाठ पढ़ाया जाता है। श्रीमती शर्मा ने बताया कि योग हमारा अनमोल ज्ञान है जिसे सारे विश्व ने अपनाया और संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। संस्थान के योग प्रशिक्षकों ने साधकों को प्राणायाम एवं योग की क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने साधकों से अपील किया कि उन्हें अपने बच्चों में योग के प्रति रुचि उत्पन्न करनी चाहिए। इस शिवर में पुराने योग साधक श्री वाई पी देवगुण,ए एस पाल, राकेश मल्होत्रा,एस एन मिश्रा,केवल कृष्ण डावर, मुकेश शर्मा, ज्ञान चंद भड़ाना एवं श्री विजय कुमार नें विशेष रूप से हिस्सा लिया।योग प्रशिक्षकों ने लोगों से अपील की कि वे योग की कक्षाओं में नित्य आएं और योगाभ्यास से अपने मन और मस्तिष्क को क्रियाशील बनाए। भारतीय योग संस्थान की कक्षाएं सेक्टर के पार्कों नित्य प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक लगती हैं।

No comments :