HEADLINES


More

आर्दश गांव अटाली स्थित शहीद संदीप सिंह खेल परिसर में दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 22 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 आर्दश गांव अटाली स्थित शहीद संदीप सिंह खेल परिसर में दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पतंजलि किसान सेवा समिति के प्रभारी राजेश भाटी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दौड प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आचार्य अजय शास्त्री,चौधरी इंद्रजीत,डॉ.शीतल चौधरी,नशा मुक्ति अभियान के संयोजक कर्मवीर,पहलवान जीतमल सैनी,बब्बे शर्मा,कुंदन लाल सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित की ग


ई। प्रतियोगिता के दौरान,100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पतंजलि किसान सेवा समिति के प्रभारी राजेश भाटी ने खिलाड़ियों को योग के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि करो योग,रहो निरोग। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन धरोहर है। हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि दौड़ प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडियों की प्रतिभा को निखारना है। इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों में खेल की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें एक मंच प्रदान करने के लिए पतंजलि किसान सेवा समिति द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई है। खिलाडियों ने भी जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है। 


No comments :

Leave a Reply