HEADLINES


More

मुम्बई क्राइम ब्रांच का कर्मचारी बनकर की गई थी 30 लाख की ठगी, एकाउंट्स प्रोवाइडर गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने के एक मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले आयुष(23) वासी गुरु हरिकिश्न नगर दिल्ली को साइबर थाना NIT की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसको पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि NIT फरीदाबाद में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 जून 2025 को उसके पास एक कॉल आया, जिसने  अपने आप को कथित मुम्बई क्राईम ब्रांच का इंस्पेक्टर  बताया और कहा कि शिकायतकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद एक अन्य नंबर से पुलिस ऑफिसर की विडियो कॉल आई और  जिसने शिकायतकर्ता को जेट एयरवेज मनी लॉन्ड्रिंग केस मे आरोपी बताया तथा कहां कि हॉउस अरेस्ट किया गया है व डिजीटल अरेस्ट के ऑर्डर उसके पास भेज देंगे। इस केस में 6 करोड 80 लाख रुपये देने पडेंगे व उसके केस की प्रोसीडिंग्स व्हाट्अप के माध्यम से विडियो कॉल पर ही की जायेगी। जहां पर सीनियर ऑफिसर और जज साहब बात करेंगे और इस बारे में न तो किसी को बताना है और न ही घर से बाहर जाना है। इसके बाद उन्होंने केस के निपटारे के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने R.T.G.S के जरिए ठगों द्वारा बताए खाता में 30,20,000 रुपये भेज दिए।  शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपित आयुष ने खाताधारक मनीष का खाता गौरव से लेकर विकास को दिया था। खाते में ठगी के 805000 रुपए आए थे। आयुष, गौरव और विकास आपस में दोस्त हैं। आयुष का दिल्ली में पुरानी गाड़ीयों का सेल प्रचेज का काम है,  वह मुंबई पुलिस के एक साइबर के मामले में 10 महीने की जेल भी काट चुका है। इस चैन में खाताधारक मनीष सहित 3 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


No comments :

Leave a Reply