//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 30 मई से 05 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 23 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर ₹697750/- बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 6 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 23 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 02 व सेंट्रल के 03 व बल्लभगढ का 1 एक मामला शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 697750/-₹ बरामद किये हैं। इसी प्रकार 554 शिकायतों का निस्तारण कर 65,30,365/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। साइबर थानों की टीम द्वारा यह कार्रवाई 30 मई से 05 जून के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अरविन्द, पीयूष सिंह, कृष्ण देव, सुजीत प्रताप, अमित राय, विकाश मालिक, मुकुल उर्फ कुल्लू, राहुल गुरुंग, विकाश, घनश्याम, विशाल रावत, रिशल गुप्ता, पुष्पेंद्र, राजकुमार, रमेश गुप्ता, जशप्रीत कौर, विजय, हर्ष खत्री, गौरव शर्मा, ऋषभ, प्रतीक रविंद्रा बोबड़े, राहुल प्रेमचंद, अजीत व अंबिका का नाम शामिल है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपने बैंक से संबंधित किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी तथा ओटीपी किसी को शेयर ना करें। *जागरूकता ही साइबर ठगी पर प्रभावी प्रहार है, जागरूक बने सुरक्षित रहें*

No comments :