HEADLINES


More

हाईकोर्ट जाने से पहले 4 बार सोचें पार्षद, मंत्री विपुल गोयल की नसीहत

Posted by : pramod goyal on : Friday, 5 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों द्वारा हाईकोर्ट जाने की बात पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देने से पहले 4 बार सोच लेना चाहिए। यह सरकार और पार्टी की आंतरिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिस पर पार्टी अपने स्तर पर काम कर रही है।

विपुल गोयल ने कहा कि पहले संबंधित पार्षदों को नोटिस दिया गया था, अब उसके जवाबों का परीक्षण किया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद स्वतंत्र हैं, भाजपा के कार्यकर्ता हैं और यह पार्टी का आंतरिक मामला है। ऐसे में सार्वजनिक रूप से बयान देने से पहले सोच-विचार करना चाहिए।

वहीं कांग्रेस द्वारा भाजपा को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष इस तरह की बातें करता रहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे जैसी कोई बात नहीं है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल गुरुवार को फरीदाबाद के सेक्टर-7 में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पौधारोपण कर ईको वन का लोकार्पण किया।


No comments :

Leave a Reply