HEADLINES


More

सट्टा खाई करने वाले 2 गिरफ्तार, ₹8920 बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 5 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा जुआ अधिनियम के अंतर्गत सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 5 जुन को क्राईम ब्रांच की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर सट्टा खाई करने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ₹8920 बरामद किये हैं।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आशियाना फ्लैट्स सेक्टर 56 फरीदाबाद के पास सट्टा खाई की जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम द्वारा रेड की गई तथा मौका पर सुनील(42) वासी भडाना चौक पार्ट -2, सारन फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए काबू किया, जिसके पास से जुआ से संबंधित ₹5120 जब्त किये गये हैं।

वहीं एक अन्य मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने विजय कुमार(28) वासी ओखला दिल्ली को लक्कडपुर फाटक, दयालबाग से सट्टा खाई करने के आरोप में 3800 रुपये सहित गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध संबंधित थाना में जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।


No comments :

Leave a Reply