//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 05 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान निलेश इक्का(28) वासी अमर नगर सेक्टर-31 फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए निलेश इक्का(28) को अवैध देसी कट्टा सहित कैनाल रोड खेडीपुल से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना खेडीपुल में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है तथा देसी कट्टा वह 2 साल पहले झारखण्ड से 5000 रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी 10वीं पास है व पूर्व में भी चोरी के 2 मामले दर्ज है।

No comments :