//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में गैन्ट्री क्रेन मशीनों के गिरने का वीडियो सामने आया है। महज 20 सेकेंड के भीतर तेज तूफान के दौरान दोनों मशीनें एक-एक कर गिर गईं। इस हादसे में एक इंजीनियर और दो मजदूरों की मौत हो गई थी। ये मशीनें पनहेड़ा खुर्द गांव के पास जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में लगी हुई थीं।
मृतकों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी इं
जीनियर सत्तार (29), राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी मजदूर मनीष (30) और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी जयदेव (21) के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल के कैलाशपुरा का रहने वाला मानिक घायल है। उसका सर्वोदय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तेज तूफान के दौरान चारों फ्लाईओवर के नीचे रखे एक कंटेनर में चले गए थे। इसी दौरान दोनों क्रेन कंटेनर के ऊपर आकर गिर गईं, जिससे वे उसके नीचे दब गए। करीब 9 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए।

No comments :