//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 8 जून को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा NIT व भूपानी की टीम द्वारा गांजा बेचने के 2 अलग-अलग मामलों में महिला सहित 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जा से 210 ग्राम व विक्की के कब्जा से 474 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा AVTS भूपानी की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये 8 जून को विक्की(26) वासी लक्कडपुर फरीदाबाद को सेक्टर-29 के पुल से काबू किया जिसके पास से 474 ग्राम गांजा बरामद हुआ, आरोपित के खिलाफ थाना ओल्ड में एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं अपराध शाखा एनआईटी की टीम राजीव कालोनी की रहने वाली एक महिला को 210 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। महिला पर पूर्व में भी एक एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर 58 में मामला दर्ज किया जाकर कार्रवाई की गई है।

No comments :