//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 08 जून को थाना एस.जी.एम नगर क्षेत्र के अंतर्गत थाना पुलिस टीम द्वार सट्टा खाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ₹1075 बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना एस.जी.एम नगर की टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि राहुल कालोनी फरीदाबाद के पास सट्टा खाई की जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम द्वारा रेड की गई तथा मौका पर अमित(32) वासी राहुल कालोनी फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए ₹1075 सहित काबू किया गया। जिसके विरुद्ध थाना एस.जी.एम नगर में जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

No comments :