//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 22 अप्रैल को सेक्टर 8 स्थित एक मकान का ताला तोडकर चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान सचिन गंभीर(40) व अनिश(36) वासी सेक्टर-3 फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार पुलिस चौकी सेक्टर-8 में एक महिला ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल को वह किसी काम से गुरुग्राम गई थी, जब 23 तारीख को घर पर वापिस आई तो घर का ताला टुटा हुआ था तथा सोने के आभुषण व 1,50,000 रुपये गायब मिले। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-08 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन चोर व नशा करने के आदी है, जिन्होंने 22 अप्रैल को रैकी कर घर के गेट का ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है जिन पर चोरी व शस्त्र अधिनियम के 6-6 दर्ज है। पुलिस टीम द्वारा 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है।

No comments :