//# Adsense Code Here #//
नूंह में दिल्ली-अलवर हाईवे (NH-248 A) पर एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने ऑटो को उड़ा दिया। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कार 15 दूर झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नूंह मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑल्टो कार काफी तेज स्पीड में थी और उसने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार झाड़ियों में जा गिरी। ऑटो नूंह से बड़कली चौक जा रहा था, जैसे ही ऑटो ने आकेड़ा थाना क्रास किया, कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी।
- हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। ऑटो सवार यात्री सड़क पर घायल पड़े दिखे। वहीं, कार ड्राइवर मौके पर फरार हो गया। घायलों के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटों के कारण काफी खून निकल रहा था। नूंह मेडिकल कॉलेज से सभी घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, ऑटो ड्राइवर गांव मेवली का निवासी है। घायलों में टाई गांव का तैयब, मेवली का अली मोहम्मद (ऑटो ड्राइवर) और मध्य प्रदेश के नत्थू व विक्रम शामिल हैं। मृतकों की पहचान दिलशाद पुत्र जुबेर निवासी शाहपुर घाघस नगीना और टाई गांव निवासी फरहान के रूप में हुई है।

No comments :