HEADLINES


More

फतेहपुर बिलौच गांव में 148 पात्र परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री वितरित

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 14 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के फतेहपुर बिलौच गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत रविवार को 148 पात्र परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री वितरित की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लाभार्थियों को रजिस्ट्री सौंपकर उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहे। रजिस्ट्री मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी, क्योंकि कई परिवारों को इसके लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जा रहा है जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम है और जिनके पास न तो अपना पक्का मकान है और न ही कोई जमीन। सरकार द्वारा इस योजना के तहत पहले भी कई चरणों में पात्र लोगों को प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं। फतेहपुर बिलौच गांव में भी 148 परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है।


No comments :

Leave a Reply