HEADLINES


More

सौतेला बाप निकला हत्यारा, अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने किया काबू

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 23 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: 21 जून को शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद स्थित एक मकान में 3 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी, घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने सौतेले पिता सुशांत वासी एसजीएम नगर फरीदाबाद को काबू कर लिया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार श्रीराम वासी शिव दुर्गा विहार लकड़पुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जून की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाती की गला रेत कर हत्या कर दी है। जिसकी शिकायत पर थाना सूरजकुंड में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। 

उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखाओं की टीम को निर्देशित किया गया था। अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने घटनाक्रम में सफलता हासिल करते हुए 23 जून को सुशांत (सौतेले पिता) को काबू किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुशांत ने सुधा से एक साल पहले लव मैरिज की थी, जिसको पहले पति से एक 3 वर्षीय बच्चा था। बच्चे को वह पसंद नहीं करता था। सुधा बार-बार बच्चे से मिलने के लिए अपनी मां के घर आती जाती थी, इसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद रहता था। घटना से दो-तीन दिन पहले आरोपित व उसकी पत्नी शिव दुर्गा विहार आए हुए थे, 21 जून की सुबह मौका पाकर उसने चाकू से गला रेत कर बच्चेकी हत्या कर दी। 

जिसको बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


No comments :

Leave a Reply