HEADLINES


More

सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग का क्लिनिक पर छापा, डिग्री और दवाइयों की जांच

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 23 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सारण थाना क्षेत्र स्थित न्यू जनता कॉलोनी में संचालित मुस्कान क्लिनिक पर सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुछ संदिग्ध और प्रतिबंधित श्रेणी की दवाइयों को कब्जे में लिया, जबकि क्लिनिक संचालक की मेडिकल योग्यता और दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि क्लिनिक का संचालन बिना वैध मेडिकल डिग्री के किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से क्लिनिक पर छापा मारा गया।

जांच के दौरान टीम को क्लिनिक के अंदर ऐसे बोर्ड भी लगे मिले, जिन पर दावा किया गया था कि एक गोली के सेवन से छह महीने तक अनचाहे गर्भधारण को रोका जा सकता है। इस प्रकार के प्रचार और दावों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, क्लिनिक से बरामद दवाइयों को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग इन दवाओं की वैधता और नियमों के अनुरूप उपयोग की पड़ताल कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी। 


 

No comments :

Leave a Reply