//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 23 जून नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति का धरना आज नौवें दिन में प्रवेश कर गया। आज के धरने की अध्यक्षता विसु मिस्त्री, स्वराज मास्टर , सोनू दुवेश, नवल सिंह, देवकी ने संयुक्त रूप से की। धरने की कार्रवाई चल ही रही थी। कि पुलिस ने आई और धरने की अनुमति दिखाने की बात करने लगी। इस पर गुस्साए नेहरू कॉलोनी के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस पर बिना वजह परेशान करने का आरोप लगाया। लोगों ने पुलिस की कार्यवाही का डटकर विरोध किया। नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य देवकी, पूनम,नीता, शकुंतला, ने बताया कि आज हमसे धरने की परमिशन मांग रहे हैं। जब 29 मई की आधी रात को कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई तब पुलिस ने मकान मालिकों को अपना सामान बाहर निकालने तक का समय नहीं दिया।आज हम बेघर हो गए हैं। हमारे जीवन भर की कमाई मिट्टी में मिला दी गई। हम बेहद गरीब लोग हैं। हमें यहां पर बैठने तक नहीं दिया जा रहा है। जब मकानों को कमिश्नर नगर निगम ने तोड़ा है। तो धरना किसी और स्थान पर कैसे लगा सकते हैं। कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह डंगवाल और निरंतर पाराशर, नवल सिंह, बलवीर सिंह, राम सिंह ने कहा कि कल प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम फरीदाबाद को समिति की तरफ से 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया है। इसकी प्रतिलिपियां आज देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार नई दिल्ली, माननीय मुख्य न्यायाधीश पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़, माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, माननीय राज्यपाल महोदय हरियाणा सरकार चंडीगढ़,माननीय मंत्री स्थानीय निकाय हरियाणा सरकार चंडीगढ़, माननीय सांसद केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, फरीदाबाद जिले के सभी विधायकों,प्रदेश में प्रतिपक्ष के नेता इसके साथ-साथ सभी राष्ट्रीय राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रमुख, मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय नगर निकाय विभाग हरियाणा चंडीगढ़, माननीय आयुक्त महोदय फरीदाबाद, माननीय उपायुक्त महोदय फरीदाबाद, मानव अधिकार आयोग दिल्ली, अल्पसंख्यक आयोग नई दिल्ली, एस एसटी आयोग नई दिल्ली, राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली राज्य महिला आयोग हरियाणा सरकार पंचकूला, के साथ-साथ केंद्रीय श्रमिक संगठनों कर्मचारी संगठनों के राज्य प्रमुख पर फरीदाबाद जिला अध्यक्ष और जिला सचिव को भेजी गई है । उन्होंने सभी से नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। समिति के सदस्यों ने बताया कि जब तक प्रशासन नेहरू कॉलोनी में तोड़े गए घरों को फिर से नहीं बनाता है। तोड़फोड़ को बंद नहीं करते,जिन्होंने तोड़फोड़ करने के आदेश दिए हैं।उन अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती है। तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

No comments :