फरीदाबाद नगर निगम में सरकार के हस्तक्षेप के बाद 14 महीने का बाद फाइनेंस कमेटी का गठन हो गया है। अब सभी की निगाहें सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर टिकी हैं, जिसकी घोषणा सरकार कभी भी कर सकती है। मेयर ने कहा कि सरकार जिस दिन चुनाव कराएगी उसी दिन चुनाव हो जाएंगे। नगर निगम मेयर ने कमेटी के बन जाने से विकास कार्यों को तेजी मिलेगी।
फाइनेंस कमेटी में निगम मेयर प्रवीण बत्रा, कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा और दोनों नामित पार्षद शामिल होंगे। फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट्स कमेटी नगर निगम के विकास कार्यों, ठेकों और खरीद से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जुलाई 2025 में सरकार द्वारा 10 करोड़ रुपए तक के विकास कार्यों की प्रशासनिक और रेट अप्रूवल की शक्तियां इसी कमेटी को सौंपी गई थी
निगम में सीनियर-डिप्टी मेयर के चुनाव राजनीतिक अखाड़ा बना हुआ है। अभी तक 2 बार चुनाव कराने की कोशिश की गई है, लेकिन दोनों बार राजनीतिक खींचतान और आपसी गुटबाजी को लेकर लेकर चुनाव बेनतीजा रहे है। अब सबकी की निगाहें सरकार के फैसले पर टिकी हुई है।
नगर निगम फरीदाबाद में 46 पार्षदों और मेयर पद के लिए 5 मार्च को मतदान हुआ था। 12 मार्च को परिणाम घोषित होने के बाद 25 मार्च को बीजेपी के विनर कंडीडेट प्रवीण बत्रा जोशी ने जीतकर आए पार्षदों के साथ पंचकुला में शपथ ली थी। जिसके बाद 2 बार सीनियर-डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर डेट निधार्रित की गई । लेकिन दोनों बार में चुनाव नही हो पाया।

No comments :