HEADLINES


More

दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, पुलिस चौकी सेक्टर 46 टीम की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Friday, 12 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 10 जून को श्री होम्स सर्वोहम सोसायटी, सेक्टर 45 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर 46 की टीम ने आरोपित पति प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 10 जून की रात श्री होम्स सर्वोहम सोसायटी, सेक्टर 45 में सीमा नाम की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। घटनाक्रम के संबंध में मृतका के पिता अजीत सिंह ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, जिसकी शिकायत पर मृतका के पति, सास, ससुर व ताऊ ससुर के खिलाफ थाना सूरजकुंड में दहेज हत्या व षड्यंत्र से संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर 46 की टीम ने आरोपित पति प्रवीन वासी रिबड पलवल हाल श्री होम्स सर्वोहम सोसायटी सेक्टर 45 को गिरफ्तार किया है, जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है...


No comments :

Leave a Reply