हरियाणा सरकार ने इस साल अधिकारियों के विदेशी दौरों के लिए 6 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट तय किया था। यह राशि अफसरों की विदेश यात्राओं पर खर्च की जानी थी, लेकिन अब सरकार इस बजट को आधा या उससे भी कम करने पर विचार कर रही है।
इसके साथ ही सरकार ने बुधवार रात एक बड़ा फैसला लेते हुए सितंबर तक सभी अफसरों के विदेशी दौरों पर रोक लगा दी है। हालात अगर ऐसे ही रहे तो यह रोक आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
वित्त विभाग के अनुसार अलग-अलग विभागों के लिए विदेश यात्रा भत्ते का अलग-अलग बजट तय किया गया है। इसमें मुख्य सचिवालय के लिए 4 करोड़ रुपये, सिंचाई विभाग के लिए ढाई करोड़ रुपये, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के लिए 30 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, सहकारिता और अन्य छोटे विभागों के लिए भी सीमित राशि का प्रावधान किया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार विदेश यात्रा बजट में करीब 175 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि पिछले वर्ष यह केवल ढाई करोड़ रुपये था

No comments :