HEADLINES


More

12 साल बाद हरियाणा कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 17 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 करीब 12 साल बाद हरियाणा कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से जारी लिस्ट में 19 जिलों में 103 ब्लॉक अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए। लिस्ट में किसी भी ब्लॉक में महिला को कमान नहीं मिली है।

साल 2014 में लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस 10 में से सिर्फ रोहतक लोकसभा सीट जीत सकी थी। खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। उसके बाद कांग्रेस ने 3 विधानसभा चुनाव बगैर संगठन के ही लड़े।

इन 12 सालों में अशोक तंवर, फिर कुमारी सैलजा और उसके बाद उदयभान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने, लेकिन वो ग्राउंड लेवल पर इकाई नहीं गठित कर सके। कई बार उनकी लिस्ट तो बनी, लेकिन हाईकमान से पास होकर नहीं आई। राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद अब पदाधिकारियों की लिस्ट जारी हुई है।

गुरुग्राम: पटौदी में रविंद्र सिंह, सोहना में शैलाश खटाना और गुरुग्राम एमसी-1 में अमित कोचर को जिम्मेदारी मिली। करनाल: नीलोखेड़ी में अमित बराना, इंद्री में शिवराम कम्बोज और घरौंडा अर्बन में रॉबिन मिचेल को अध्यक्ष बनाया गया। महेंद्रगढ़: कनीना में रामकिशन यादव, नारनौल में मनपाल यादव और नांगल चौधरी में विक्रम सिंह को जिम्मेदारी दी गई। पंचकूला: पंचकूला ब्लॉक में अनिल मेहता और कालका में सुनील को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रोहतक: रोहतक एमसी-1 में सुनील कुमार गोयल और एमसी-2 में कपिल खन्ना को जिम्मेदारी सौंपी गई।

No comments :

Leave a Reply