HEADLINES


More

फरीदाबाद में आगरा नहर किनारे दिखा 12 फुट का अजगर

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 2 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में सोतई गांव के नजदीक आगरा नहर के पास एक विशाल अजगर दिखाई देने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर काफी बड़ा था और उसकी लंबाई करीब 10 से 12 फुट आंकी गई। सूचना मिलने के बाद वन्य जीव विभाग को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही अजगर नहर की ओर बढ़ गया और पानी में उतर गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय नहर किनारे मौजूद लोगों की नजर अचानक अजगर पर पड़ी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई राहगीरों और वाहन ड्राइवरों ने भी अपने वाहन रोक लिए और कुछ लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि आगरा नहर और उससे सटे इलाकों में समय-समय पर अजगर देखे जाते रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ जंगली जीव पानी और ठंडे स्थानों की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों के करीब पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ जाती है।


No comments :

Leave a Reply