HEADLINES


More

माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा से 3,54,811/-रू व डीवीआर चोरी मामले में आरोपित कर्मचारी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 2 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – थाना शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत चावला कॉलोनी स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा से लाखों रुपये की चोरी के मामले में अपराध शाखा ऊचा गांव ने कार्रवाई करते हुए 1 जून को शाखा के कर्मचारी मोनूराज वासी किशनपुर, मेरठ को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर ब्रजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी महिलाओं के समूह ऋण का कार्य करती है तथा उनकी एक शाखा चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ में संचालित है। 11 अप्रैल 2026 को द्वितीय शनिवार की छुट्टी होने के कारण अधिकांश कर्मचारी अपने घर चले गए थे। शाखा में प्रशिक्षण पर कार्यरत करण नामक कर्मचारी अकेला शाखा में रुका हुआ था। 12 अप्रैल 2026 की रात्रि शिकायतकर्ता जब शाखा में पहुंचा तो शाखा के अंदर रखे लॉकर का ताला टूटा हुआ है तथा सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी गायब था। जांच करने पर लॉकर से कुल ₹3,54,811 रुपये चोरी होने पाये गये। शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि मोनूराज उर्फ करण कंपनी की शाखा में कार्यरत था तथा शाखा में नकदी रखे जाने के स्थान की पूरी जानकारी रखता था। छुट्टी के दौरान शाखा में अकेला होने का फायदा उठाकर उसने मैनेजर के बैग से लॉकर की चाबी चोरी की फिर लॉकर को खोलकर 3,54,811/- रुपये नकद चोरी कर लिये। चोरी के बारे में किसी को पता ना चले, इसके लिए शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को भी अपने साथ लेकर फरार हो गया।


No comments :

Leave a Reply