भाजपा ने गुरुवार को हरियाणा सहित 4 राज्यों दिल्ली, त्रिपुरा और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। हरियाणा में कमान सौंपी गई रेडियोलॉजिस्ट पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को। उन्हें मोहनलाल बड़ौली के स्थान पर जिम्मेदारी दी गईं हैं। हरि
याणा में 43 साल बाद महिला को राज्य के संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
सबसे खास बात यह है कि बड़ौली को 2024 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का था, लेकिन उन्हें एक साल पहले ही चलता कर दिया गया। इस बदलाव की पटकथा पानीपत में 13-14 मई को हुई तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में ही लिखी जा चुकी थी। हरियाणा-पंजाब में निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने इस पर काम करते हुए प्रदेशाध्यक्ष बदल दिए।
पानीपत में सर संघचालक मोहन भागवत के साथ जब बैठकों का दौर चला तो उसमें आगामी चुनाव को देखते हुए आरएसएस की भूमिका और भाजपा के संगठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई थी। तय हुआ जो भी प्रदेशाध्यक्ष बने, वह आगामी चुनाव तक बने और उसे पूरा होमवर्क करने का समय मिले।
इसके अलावा राजनीति के जानकारों का मानना है कि हरियाणा में भाजपा गैर जाट वोटरों के बाद महिला वोटरों को अपनी ओर झुकाव करना चाहती है। इसी तरह पंजाब में सिख वोटरों पर भाजपा की नजर है। पंजाब में पहली बार सिख चेहरे को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौपी गई है।

No comments :