HEADLINES


More

PPP से 'अजनबी' लोगों का पत्ता साफ, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई ऑनलाइन व्यवस्था

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 27 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलत तरीके से जुड़े लोगों के नाम हटाने के लिए नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। अब नागरिक अपने परिवार पहचान पत्र से किसी । अनजान व्यक्ति का नाम आसानी से हटवा सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन । आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि लंबे समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं । कि कई लोगों के परिवार पहचान पत्र में गलत व्यक्तियों के नाम जुड़ गए हैं। कई मामलों में संबंधित व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती थी और पहचान होने के बाद भी तकनीकी कारणों से नाम हटाने में परेशानी आती थी। अब डिलीट अनवांटेड मॉड्यूल में सुधार किया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और पारदर्शी हो गई है। नई व्यवस्था के तहत नागरिक अपनी सिटीजन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन प्रक्रि


या में सबसे पहले संबंधित टारगेट पीपीएन आईडी का चयन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर संबंधित परिवारों की सूची दिखाई देगी, जिसमें परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर के अंतिम चार अंक भी प्रदर्शित होंगे। इससे सही परिवार की पहचान करना आसान होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी सत्यापन पूरा होने के बाद आवेदन स्वतः संबंधित एडीसी के पास मंजूरी के लिए पहुंच जाएगा। जांच के बाद एडीसी आवेदन को स्वीकृति देंगे।

डॉ. सतीश खोला ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और शिकायतों का समाधान भी जल्दी होगा। इससे परिवार पहचान पत्र का डेटा अधिक सटीक और पारदर्शी बनेगा। उन्होंने नागरिकों से समय-समय पर अपने परिवार पहचान पत्र की जानकारी जांचते रहने की अपील भी की। 

No comments :

Leave a Reply