//# Adsense Code Here #//
जिला फरीदाबाद महानगर में पंडित दीनदयाल महाभियान प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर जिला प्रभारी कमल यादव जी की अधयक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 30 एवं 31 मई 2026 को महाराणा प्रताप भवन, सेक्टर-8 में आयोजित किया जाएगा।
कमल याद
व जी ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, नई सोच, नए अनुभव, आपसी समन्वय तथा पार्टी की रीति-नीति के व्यापक ज्ञान को सुदृढ़ करना है। साथ ही “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को मजबूत करते हुए विकसित भारत की नींव को सशक्त बनाने और भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यशाला के दौरान केंद्र एवं प्रदेश के वरिष्ठ वक्ता अपने अनुभव और विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रतिभागियों के लिए नाश्ता, भोजन, रात्रि भोजन एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था जिला संगठन द्वारा की गई है। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं।
इस बैठक में मुख्य रूप से फरीदाबाद महानगर के जिला पर्यवेक्षक नासिर अहमद, जिला महामंत्री कविंद्र चौधरी, अनुराग गर्ग, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments :