HEADLINES


More

नौतपा के तीसरे दिन तेज लू: गुरुवार से मौसम में बदलाव

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 27 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में नौतपा के तीसरे दिन तेज गर्मी पड़ रही है। अधिकतर जिले लू की चपेट में हैं। घरों से बाहर निकले लोग-छात्र सिर पर कपड़ा ढककर चलने को मजबूर हैं। सोनीपत के ठरू उलदेपुर गांव में तो बैलगाड़ी से जा रहे एक किसान ने सिर पर तसला रखकर खुद को धूप से बचाया।

राजस्थान से आने वाली गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण


प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को सिरसा हरियाणा का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी के मामले में हरियाणा ने राजस्थान को भी पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान में सबसे अधिक तापमान कोटा में 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 29 मई से 1 जून तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

उधर, नारनौल में पानी की सप्लाई न आने के कारण मंगलवार को लोगों ने निजामपुर रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बड़े गुरुद्वारा के पास पीर आगा मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पिछले 10 दिन से पानी नहीं आ रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोल दिया।

No comments :

Leave a Reply