HEADLINES


More

उद्घोषित अपराधी (PO) को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 16 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद - फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना धौज पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा घोषित किये गये उद्घोषित अपराधी (PO) मोहम्मद जकरिया निवासी गांव मादलपुर, फरीदाबाद को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट, दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोहम्मद जकरिया के खिलाफ महिला थाना NIT में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जिसमें वह माननीय न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय द्वारा अक्टूबर 2024 में उसको उद्घोषित अपराधी (PO) बनाया गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए थाना धौज पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी करवाया गया था।

15 मई को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी विदेश भागने की फिराक में है। जिस पर थाना की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और आरोपी को दुबई भागने से पहले IGI एयरपोर्ट, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जिसको गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश प्राप्त हुए हैं।


No comments :

Leave a Reply