//# Adsense Code Here #//
हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से 12 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों के डीएस
पी और एसीपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कप्तान सिंह को डीएसपी अंबाला सिटी से डीएसपी चरखी दादरी लगाया गया है। नरेश कुमार को एचपीए मधुबन से एसीपी सोनीपत नियुक्त किया गया।
कैलाश चंद को डीएसपी पंचकूला से एसीपी ओल्ड फरीदाबाद लगाया गया। संजीव कुमार (डीएसपी सिरसा) को डीएसपी रेवाड़ी भेजा गया। दिनेश कुमार को एसीपी झज्जर से एसीपी बहादुरगढ़ नियुक्त किया गया। राहुल देव को एसीपी सोनीपत से डीएसपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (मुख्यालय) लगाया गया।

No comments :