HEADLINES


More

हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद का नसा तस्करों पर कड़ा प्रहार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 16 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद 15 मई 2026 : हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेशसंकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सहनाज खान पुत्र अहमद गांव घासेडा जिला नूंह को किया गिरफ्तार।

ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर ब्यूरो पुलिस अधिक्षक श्री मोहि


हाण्डा जी IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

कार्यवाही का संचालन 

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक बिजेंद्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि सहनाज खान पुत्र अहमद निवासी घंग मोहल्ला गांव घासेडा जिला नूंह अपने घर पर नशीली दवाईंयां बेचने का काम करता है। जो आज भी उसने अपने घर पर नशीली दवाईंया बेचने के लिए रखी हई है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीली दवाईंयों सहित काबू सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 37 बोटल कोडीन सीरप 696 नशीली गोलियां कैप्सूल (कुल वजन =374.97 ग्राम) नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहनाज खान पुत्र अहमद निवासी घंग मोहल्ला गांव घासेडा जिला नूंह के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

No comments :

Leave a Reply