HEADLINES


More

हरियाणा में इलेक्ट्रॉनिक बसों में अब चलेगा स्टूडेंट पास

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 28 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 हरियाणा के पानीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुराना बस अड्डा प्रांगण में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया। इसी के साथ पानीपत, पंचकूला, सोनीपत, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों के लिए कुल 80 लो-फ्लोर AC इलेक्ट्रिक (ई-बस) बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएम ने घोषणा की कि सभी इलेक्ट्रॉनिक बसों में स्कूल एवं कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं संस्थान का पास दिखाकर यात्रा कर सकेंगे। सीएम ने कहा कि यह यात्रा हरियाणा रोडवेज की बसों की तर्ज पर की जा सकेंगी।

लॉन्च हुई नई ई-बसों में 40 बसें अकेले पानीपत की हैं, जबकि 5 एसी बसें पहले से चल रही हैं। इस तरह अब पानीपत में कुल 45 ई-बसें 1


3 विभिन्न रूट्स पर दौड़ेंगी। इस दौरान मंत्री महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता व विधायक प्रमोद विज भी शामिल रहे।

ये बसें जेबीएम (JBM) कंपनी की हैं, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक चल सकेंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में 7 सीसीटीवी कैमरे और हर सीट पर SOS इमरजेंसी अलार्म बटन की सुविधा दी गई है। इमरजेंसी में बटन दबाते ही सबसे पहले ड्राइवर और फिर सीधे डिपो के कंट्रोल रूम को सूचना जाएगी।

इन बसों के लिए 110 ड्राइवर कंपनी के होंगे, जबकि कंडक्टर हरियाणा रोडवेज के होंगे, जिनमें दो महिला कंडक्टरों (सोनिया और रजनी) का भी चयन हुआ है। जब तक इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन शुरू नहीं होती, तब तक कंडक्टर खुद टिकट काटकर देंगे।


No comments :

Leave a Reply