HEADLINES


More

फरीदाबाद में 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 28 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा और एनसीआर में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। फरीदाबाद में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिसकी वजह से लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सुबह से ही तेज धूप शुरू हो जाती है और दोपहर के समय हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं।

लोगों का कहना है कि बाहर निकलते ही ऐसा महसूस होता है जैसे पूरा शरीर जल रहा हो। सबसे ज्यादा परेशानी काम पर जाने वाले लोगों और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है, जिन्हें मजबूरी में धूप में बाहर निकलना पड़ रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए सिर पर गीला कपड़ा रखकर और पूरे शरीर को ढककर बाहर निकल रहे हैं।

गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों को लगातार परेशान कर रही हैं। गर्मी का असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। कई लोग उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कमजोरी जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं। डॉक्टर लोगों को ज्यादा पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं।


No comments :

Leave a Reply