HEADLINES


More

बिजली आपूर्ति को लेकर फरीदाबाद में सड़क पर उतरे लोग: लगाया जाम

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 20 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। मंगलवार देर रात बसंतपुर-सेहतपुर रोड पर सैकड़ों लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से उनके घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है, जिससे उनका जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

स्थानीय निवासी सुशांत ने बताया कि कालोनियों में हर रात करीब 10 बजे बिजली काट दी जाती है और सुबह 6 बजे थोड़ी देर के लिए ही सप्लाई आती है। लगातार हो रही कटौती के कारण लोग रात में सो तक नहीं पा रहे हैं। वहीं, पानी की समस्या भी गंभीर हो गई है और लोगों को बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।

आक्रोशित लोगों ने अपने दोपहिया वाहन सड़क पर खड़े कर बसंतपुर-सेहतपुर रोड को कई घंटे तक जाम रखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जाम की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर लोगों ने जाम लगाया था, जिन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया गया है। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

No comments :

Leave a Reply