दिल्ली के आश्रम चौक से फरीदाबाद के बदपुर बार्डर तक 6 लाइन के एलिवेटेड हाईवे का काम इस साल के अंत में शुरू होगा। 7.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की DPR साल के खत्म होने तक बनकर तैयार होगी। दिसंबर में निमार्ण कार्य को शुरू करने का दावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया है।
दिल्ली के सराय कालेखां में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह एलिवेटेड फ्लाईओवर दिल्ली के आश्नम से शुरू होगा जो बदरपुर बार्डर तक जाकर खत्म होगा। इसकी लंबाई कुल 7.5 किलोमीटर की होगी। जिसकी डीपीआर ( (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट)) साल 2026 के अंत कर तैयार हो जायेगी। इस हाईवे के निमार्ण में 500 करोड़ रूपए की लागत आएगी।
उन्होंने कहा कि दिसंबर के महीने में इस हाईवें के निमार्ण कार्य को शुरू किया जा सकेगा। इसके बनने के बाद फरीदाबाद से आश्रम की दूसरी 10 से 15 मिनट की रह जाएगी। क्योंकि अभी दिल्ली वोहनों को बदरपुर बार्डर पर लगने वाले जाम से होकर गुजरना पड़ता है। शाम के समय आश्रम तक रोड़ पर ट्रैफिक का दबाव बहुत बढ़ जाता है। जिससे घंटों तक वाहनों को जाम में खड़ा रहता पड़ता है।

No comments :