HEADLINES


More

निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री की शिकायत पर फरीदाबाद में निगम ने ठेकेदारों की पेमेंट पर लगाई रोक

Posted by : pramod goyal on : Friday, 8 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में नगर निगम कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री की शिकायत मिलने के बाद सभी ठेकेदार को दिए जानी वाली राशि पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि जो भी निमार्ण का काम करने वाली एजेंसी तय मानकों को पूरा नहीं करेगी उसको ब्लैकलिस्ट कर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एनएचपीसी चौक से लिंक रोड तक सड़क बनाई जा रही है। इस सड़क को 1.88 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किया गया। लेकिन स्थानीय लोगों ने इसमें इस्तेमाल होने वाली घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत विभाग से की।

शिकायत मिलने के बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि सड़क के कुछ हिस्सों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है।

जिसके बाद निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क के खराब हिस्से को ठेकदार से उखड़वाकर दोबारा निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। नगर निगम कमीश्नर ने साफ शब्दों मे कहा कि एनएचपीसी चौक से बाईपास रोड तक सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांचने के बाद ही ठेकेदार को पेमेंट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कही भी जब तक ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्य की तकनीकी संतुष्टि और गुणवत्ता की पूरी तरह जांच नहीं हो जाती, तब तक किसी भी ठेकेदार को भुगतान जारी नहीं किया जाएगा।


No comments :

Leave a Reply