HEADLINES


More

आलमपुर में भाइयों ने की थी भाई की हत्या, थाना धौज की टीम ने दूसरे भाई को भी किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद - बता दें कि मई, 2024 में थाना धौज में एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। वह उससे अलग रह रही थी। 26 मई 2024 को उसके पति मुकेश की अपने भाई गोविंदा व दिनेश के साथ कहासुनी हो गई थी। गोविंदा व दिनेश ने उसके पति पर लात घूसों से हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गया और 30 मई 2024 को इलाज के दौरान उसके पति मुकेश की मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना धौज में मामला दर्ज किया गया।



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना धौज की टीम ने आरोपित भाई दिनेश(35)  वासी गांव आलमपुर फरीदाबाद को 2 मई को फतेहपुर तगा से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दिनेश, मृतक मुकेश का भाई है जिनकी पुश्तैनी जमीन को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। दिनेश ने भाई गोविंदा के साथ मिलकर भाई मुकेश के साथ मारपीट की थी। इलाज के दौरान मुकेश की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और मेवात व गुड़गांव में जगह बदल-बदलकर  मजदूरी कर रहा था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। भाई गोविंदा को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

No comments :

Leave a Reply