//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 4 मई ।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर आज चौथे दिन भी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के अलावा फील्डकर्मचारियों की पूर्ण रूप से हड़ताल रही वहीं कार्यालयों का कार्य भी प्रभावित रहा । गौरतलब है कि फरीदाबाद निगम क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 8 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है कूड़ा उठान की व्यवस्था में नगर निगम हड़ताल से पूर्व ही असफल था अब हड़ताल होने के बाद शहर वासियों के लिए और संकट का समय आ गया है। गर्मी और बारिश का मौसम सफाई का सीजन होता है यदि इस समय में सफाई व्यवस्था ठप रहेगी व कूड़ा शहर से नहीं उठाया जाएगा तो शहर में घातक बीमारियां एवं कई प्रकार के संक्रमण फैलने की स्थिति बन सकती है।
नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों ने मुख्यालय पर जोरदार विरोध सभा एवं प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की । मंच का संचालन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव अनिल चंडालिया व सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुढ़िया ने संयुक्त रूप से किया । कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार है हठधर्मिता छोड़ फायर एवं नगर पालिका कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों का बातचीत कर समाधान करें । शास्त्री ने कहा कि फायर के कर्मचारी पिछले 26 दिन से हड़ताल पर हैं और फायर व्यवस्था को अप्रशिक्षित कर्मचारियों के हवाले छोड़ रखा है पिछले 26 दिनों में आम जनता का भारी नुकसान हुआ है वही प्रशिक्षित कर्मचारियों को भी गंभीर चोटें लगी है। शास्त्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्रतिदिन 3 हजार 200 क्विंटल कूड़ा निकलता है 4 दिन की हड़ताल के कारण शहरों में कूड़े के में और सड़ांध उठनी शुरू हो गई है । पालिका कर्मचारी एवं फायर कर्मचारी की हड़ताल का समाधान न हुआ तो हरियाणा प्रदेश की जनता को बड़ी मुसीबत से दो चार होना पड़ेगा। शास्त्री ने हरियाणा सरकार पर प्रदेश के गरीब सफाई कर्मचारी के साथ भेदभाव असमानता का आरोप लगाते हुए कहा कि 13 वर्षों में सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती न करना कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करना और ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देकर गरीब वाल्मीकि समाज के सफाई कामगारों को ठेकेदारों का गुलाम बनाना सरकार के दलित विरोधी चेहरे को उजागर करता है शास्त्री ने चेतावनी भी है सरकार ने यदि कल 5 मई तक हड़ताल का समाधान नहीं निकला तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इस हड़ताल को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होगा शास्त्री ने कहा कि ठेका प्रथा समाप्त, ठेके में लगे कर्मचारी विभाग के रोल पर 60% डीए एवं सभी भक्तों सहित समान काम समान वेतन देने रिक्त पदों पर पक्की भर्ती एवं नए पदों का सृजन करने वह 17 सूत्रीय मांग का समाधान करवाए बगैर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे।
आज की हड़ताल में हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी यूनियन के महासचिव सुभाष देशवाल रिटायर कर्मचारी संघ की नेता आशा शर्मा बादशाह खान अस्पताल के नेता जितेंद्र मोर श्यामवीर हुड्डा सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता सोनू हुड्डा हरियाणा पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान तेजराम के अलावा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा केउप महासचिव सुनील चिंडालिया राज्य सचिव एवम् सीवरमैन यूनियन प्रधान अनूप चिंडालिया, राज्य उपाध्यक्ष कमला,जिला प्रधान दलीप बोहत, जिला कोषाध्यक्ष रघुवीर चौटाला वरिष्ठ प्रधान गुरचरण खाडिया सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान श्री नन्द ढाकोलिया कोषाध्यक्ष जितेंद्र छाबड़ा सैनिटेशन यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया सचिव विशाल पार्चा राजवीर प्रेमपाल नरेश भगवाना दर्शन सिंह सोया दानसिंह नैन सिंह बेलदार के प्रधान हेमवती नंदन वाटर सप्लाई के प्रधान देवी चरण शर्मा तथा महिला नेता ललित सुरेश देवी राजवती सत्तो देवी शकुंतला ज्ञानवती सहित दर्जनों नेताओं ने भी संबोधित किया ।

No comments :