HEADLINES


More

मीडिया विभाग में 'आर्ट ऑफ डिजाइनिंग' पर कार्यशाला, विशेषज्ञ ने सिखाए 'एडोब इनडिजाइन' के गुर

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 04 मई 2026।  जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया तकनीकी प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 'आर्ट ऑफ डिजाइनिंग (एडोब इनडिजाइन)' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक प्रिंट मीडिया और लेआउट डिजाइनिंग की बारीकियों से रूबरू कराना था। विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने विशेषज्ञ अंजू सिंह को पौधा भेंट कर स्वागत किया।


कार्यशाला की विशेषज्ञ अंजू सिंह (पूर्व उप-संपादक, अमर उजाला एवं सह-संस्थापक, द यूनिक फार्मिंग) ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के डिजिटल युग में केवल लिखना ही काफी नहीं है, बल्कि उस सामग्री को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना भी एक कला है। उन्होंने 'एडोब इनडिजाइन' सॉफ्टवेयर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और ई-पुस्तकों के लेआउट को प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से टाइपोग्राफी, कलर थ्योरी और ग्रिड सिस्टम के व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने कार्यशाला की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया उद्योग तेजी से बदल रहा है और अब उद्योग को ऐसे 'मल्टी-टास्किंग' युवाओं की जरूरत है जो सामग्री निर्माण के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी दक्ष हों। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री की मांग के अनुसार तैयार करना है। ग्राफिक डिजाइनिंग और पेज लेआउटिंग मीडिया शिक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा है और इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के कौशल विकास में बहुत उपयोगी सिद्ध होती हैं।

कार्यशाला कोऑर्डिनेटर स्कॉलर सौरभ शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए विशेषज्ञ के साथ प्रश्न-उत्तर सत्र में भाग लिया। इस अवसर सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply