HEADLINES


More

न्यूनतम वेतन नहीं मिलने पर ए एन के डब्ल्यू ‌ फार्मा रिटेल कंपनी के श्रमिकों का गुस्सा फूटा

Posted by : pramod goyal on : Friday, 8 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 8 मई ‌ - हरियाणा सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन नहीं  मिलने पर  आज ‌ सेक्टर 6 स्थित ए एन के डब्ल्यू ‌ फार्मा रिटेल कंपनी के श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रबंधकों से नाराज श्रमिकों ने कंपनी के गेट पर ‌ प्रदर्शन किया। श्रमिकों की मांगों का सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने समर्थन किया। उन्होंने बताया कि इस कंपनी में 500  श्रमिक काम करते हैं। उनका ‌ शोषण हो रहा है। उनको डबल ओवर टाइम नहीं मिलता। पे स्लिप नहीं दी जा रही है।‌‌ ‌ श्रमिकों को हरियाणा सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन 15220 रुपए का भुगतान नहीं ‌ किया गया।  जबकि श्रम विभाग के अधिकारियों ने सीटू  को आश्वासन दिया था। कि फरीदाबाद के तमाम ‌ फैक्ट्रीयों की मैनेजमेंट को ‌ न्यूनतम वेतन देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। लेकिन इन आदेशों का फैक्ट्री के मालिक उल्लंघन कर रहे हैं। पहले तो हरियाणा में न्यूनतम वेतन दिल्ली से बहुत कम है। लेकिन सरकार द्वारा घोषित इस न्यूनतम वेतन को नहीं देना भी अपने आप में सवाल पैदा करता है। ‌‌ क्योंकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। रसोई गैस का सिलेंडर जो पहले 300  रूपए में भर जाता था। अब ‌ दोगुनी कीमत में भी नहीं मिल रहा है। ऐसा कब तक चलता रहेगा। हमेशा मजदूरों  को ‌ दबाया जाता है।  ‌ मैनेजमेंट को श्रम विभाग न्यूनतम वेतन लागू करने के लिए बाध्य नहीं करता है। ‌ सीटू ने फरीदाबाद के सभी औद्योगिक क्षेत्र में न्यूनतम वेतन को लागू करने के लिए अभियान चला रखा है। जिसमें प्रत्येक कारखाने के श्रमिकों से संपर्क ‌किया जा रहा है।‌ यहां सेक्टर 6 में प्रधान लेखराज और चंद्रपाल ने मिलकर हैंड बिल बांटें। ‌‌ पर्चा वितरण का सिलसिला ‌ लगातार जारी रहेगा।


 

No comments :

Leave a Reply