HEADLINES


More

चोरी की दो अलग-अलग वारदातों में 3 गिरफ्तार, 3,75,000/- रुपये बरामद

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 7 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते अपराध शाखा सेक्टर-56 व सेक्टर-85 की टीम ने चोरी की 2 अलग-अलग वारदातों में 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर 3,75,000/- रुपये बरामद किये हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गोच्छी निवासी पवन ने थाना मुजेसर में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 फरीदाबाद में “श्री बालाजी” नाम से वर्कशॉप है, जहां SCREW BARREL रखे थे। 5 मई को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी वर्कशॉप के बाहर रखे 5 SCREW BARREL चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना मुजेसर में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटनाक्रम बारे कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने नितिन कैथ तथा तरनजीत उर्फ राहुल निवासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक SCREW BARREL व 1,25,000/- रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों, अपने एक अन्य साथी के साथ ऑटो में वर्कशॉप पर आए थे और बाहर रखे SCREW BARREL चोरी कर ले गए। चोरी किया गया सामान को उनके अन्य साथी द्वारा 2,40,000 रुपए में बेच दिया गया था।

वहीं दूसरी घटना में सेक्टर-19 निवासी राज सैनी ने पुलिस चौकी सेक्टर-19 में शिकायत दी थी कि 29 नवम्बर 2025 को घर शिफ्टिंग के दौरान उसने M/S ABT Packers and Movers Pvt. Ltd. कंपनी से गाड़ी व मजदूर बुलाए थे। शिफ्टिंग के बाद सामान चेक करने पर उसकी नगदी व आभूषण चोरी मिले। शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने वाजिद वासी गांव बड़खल को गिरफ्तार किया है, जिसके द्वारा समान शिफ्टिंग करते समय 3 लाख की चोरी कर ली थी। वाजिद से 2,50,000/- रुपये बरामद किये गये हैं।


No comments :

Leave a Reply