HEADLINES


More

बाजारों में लगे कूड़े के ढेर, कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 7 May 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 7 मई। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने 11 मई 2026 सोमवार तक बढ़ाई हड़ताल सरकार को चेतावनी दे दी है। नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज सातवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर में सफाई सीवर का काम पूरी


तरह से बंद शहर के मुख्य बाजारों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं एवं कॉलोनी की गलियों में नालियों का पानी सडक़ों पर आया बदबू और गंदगी से जनता का हुआ बुरा हाल। निगम कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मचारियों की वायदा खिलाफी के नारे लगाकर रोड पर निकाला विशाल जलूस।

इस प्रदर्शन में हरियाणा अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंनद ने नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार को दी चेतावनी और कहा कि सरकार पालिका, परिषद, निगमों एवं फायर कर्मचारियों का शोषण कर रही है। फायर के कर्मचारी जो पिछले 30 दिनों से हड़ताल पर है, उन कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने एवं शहीद भवी चंद व रणबीर को न्याय देने की सरकार की मंशा नहीं है।
प्रदर्शन एवं जलूस की अध्यक्षता जिला प्रधान दलीप बोहत ने की तथा मंच का संचालन जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवं महेंद्र कुडिय़ा ने संयुक्त रूप से किया। आज नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन नगर निगम चालक यूनियन ने जलूस बनाकर हड़ताल में शामिल होकर किया एवं स्वास्थ्य विभाग बादशाह खान के कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में आए। इनके अलावा रात्रि सफाई में लगे ओल्ड, बल्लभगढ़, एनआईटी जोन के सफाई कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया।
कर्मचारियों को अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिनद, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला सचिव एसकेएस बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने भी संबोधित किया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवं बलबीर बालगुहेर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की चिंता करता है इसलिए सरकार के दमन भेदभाव वायदा खिलाफी के बाद भी हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित नहीं कर रहा है। नेताओं ने कहा कि हमने सरकार से बार-बार अपील की है कि वह बातचीत कर हमारी न्यायोचित मांगों को पूरा करें लेकिन सरकार पालिका, परिषद, नगर निगम एवं फायर के कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अख्तियार करते हुए आंदोलन को लंबा करने एवं आंदोलनकारी को डराने धमकाने का काम कर रही सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को एवं फायर कर्मचारी की मांगों का समाधान नहीं करना चाहती। सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रधान दलीप बोहत ने कहा कि आज हमारी हड़ताल का 7 वां दिन है सरकार हड़ताल ने दखल देकर अभी तक हमारे नेताओं से वार्ता नहीं की है, सरकार की इस हठधर्मिता को देखकर संघ ने इस हड़ताल को 11 मई 2026 दिन सोमवार तक बढ़ा दिया है।
यदि सरकार ने 10 मई तक संघ के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत नहीं की तो हड़ताल को अनिश्चित कालीन हड़ताल में तब्दील कर दिया जाएगा।
आज की हड़ताल में अन्य के अलावा परसराम अधाना राज्य ऑडिटर, अनूप चिंडालिया राज्य सचिव एवं प्रधान सीवरमैन कर्मचारी यूनियन, वेदप्रकाश शर्मा राज्य सह सचिव, वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया, उप प्रधान सुदेश कुमार जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला, अजय शास्त्री सचिव जे ई यूनियन, हरियाणा टूरिज्म विभाग के नेता कल्लू राम, जन स्वास्थ्य विभाग बादशाह खान के नेता जितेन्द्र मोर, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ हरियाणा के नेता लज्जा राम, खजान सिंह, यू एम खान, सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनन्द ढकोलिया, जितेन्द्र छाबड़ा, देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन, महेश शर्मा, हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन, सुरेन्द्र, जयबीर मनोज शर्मा, चालक यूनियन के प्रधान महेश फोगाट, वेद भड़ाना, फायर कर्मचारी नेता बृजमोहन डागर, मेघश्याम, सीवरमैन यूनियन से मनोज सौदे, विशाल मास्टर अनिल, अमरचंद, ओमपाल खांडिया, सफाई कर्मचारी यूनियन से जोन प्रधान नरेश भगवाना, राजबीर चिंडालिया, दर्शन सोया, सुरेन्द्र चौटाला,  हरिसिंह खंडिया, धर्म सिंह मुला, सुरेश, मनोज बालगुहेर कृष्ण चिंडालिया सैनिटेशन स्टाफ  से वरिष्ठ उपप्रधान मदन लाल, राकेश जोन प्रधान, बिजेंद्र भंडारी, देवेन्द्र पहलवान,दीपचंद हंस, श्यामवीर, सुनील खंडेलवाल, शिवराज, दीपक चिंडालिया, प्रदीप भंडारी, महिला नेता सुरेश देवी, ललिता देवी, कमलेश, राजवती, शकुंतला, सत्तों, बीना आदि उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply