//# Adsense Code Here #//
रेवाड़ी में भाजपा की विधायक बिमला चौधरी नगर निकाय चुनाव के प्रचार में 'वोट दो और शादी करवाओ' का अनोखा वादा करके चर्चा में आ गई हैं। रेवाड़ी नगर परिषद से चेयरपर्सन पद की भाजपा उम्मीदवार विनीता पीपल के समर्थन में जनसभा के दौरान विधायक ने ये वादा किया।
मंच पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थीं। इस दौरान पटौदी से भाजपा विधायक बिमला चौधरी ने कहा-

मेरी माताओं-बहनों, आप विनीता को जिताकर भेजो। शहर के विकास की जिम्मेदारी हमारी है और तो और, आज मैं इस मंच से एक और वादा करती हूं, जिन युवाओं की शादियां नहीं हो रही हैं, जो कुंवारे बैठे हैं, उनकी शादी कराने का जिम्मा भी मेरा है, आप बस आशीर्वाद दीजिए।

विधायक के इतना कहते ही जनसभा में मौजूद हर शख्स ठहाके मारकर हंसने लगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी विधायक के इस बयान की चुटकी ली।
बता दें कि हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को नतीजों का ऐलान होगा। इस दौरान पंचकूला, सोनीपत, अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद और उकलाना, सांपला व धारूहेड़ा नगर पालिका में वोट डाले जाएंगे।


No comments :