//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा NIT की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित की पहचान रवि वासी संत नगर ओल्ड फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अनिल कुमार निवासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया
गया।
गया।
अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने 7 मई को आरोपित रवि को सेक्टर-46 खाली ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिसने पूछताछ में बताया कि नशा करने का आदी है और नशापुर्ति के लिए उसने बाईक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :