HEADLINES


More

अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे व कारतूस बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 8 May 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध बॉर्डर की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे व 2 कारतूस बरामद किये हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मई को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहित कुमार वासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित दुर्गा बिल्डर रोड नजदीक प्रिंस वाटिका से गिरफ्तार किया है। 

वहीं एक अन्य मामले में आशीष वासी सुर्या विहार, फरीदाबाद को देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित सुर्या विहार पार्ट-2 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

दोनों आरोपितों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मोहित के विरुद्ध मारपीट व शस्त्र अधिनियम के 5 मामले दर्ज हैं वहीं आशीष पर 9 मामले पूर्व में दर्ज हैं।

No comments :

Leave a Reply