//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 26 मई ( ) स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल आज पांचवें भी दिन जारी भी जारी रही।आज के धरने को अपना समर्थन देने के स्वास्थ्य कर्मचारी तालमेल समिति की प्रधान श्रीमती आशा शर्मा एवं चेयरमैन श्री जितेन्द्र मोर नें विशेष रूप सेसंबोधित किया।धरनारत स्वास्थ्य कर्मियों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश शास्त्री एवं जिला प्रधान श्री करतार सिंह जागलान , श्री बलबीर बालगुहेर,श्री अनिल चिंडालिया श्री सुनील चिंडालिया अपनी टीम के साथ शामिल हो
कर अपना जोरदार समर्थन दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान श्रीमती सविता एवं मंच संचालन जिला सचिव श्री श्याम बीर ने किया। श्रीमती आशा शर्मा एवं श्री जितेन्द्र मोर ने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के तानाशाही रवैया की आलोचना करते हुए बताया कि पीड़ित स्वास्थ्य कर्मी श्री सुखबीर की बर्खास्तगी अदूरदर्शी एवं बग़ैर किसी तथ्य के ही कर दिया गया। इस केस में न कोई शिकायत कर्ता है और न कोई तथ्य है। उन्होंने बताया कि जिस तथाकथित वीडियो को बर्खास्तगी का आधार बनाया गया है, उसकी सत्यता की जांच ही नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि उस वीडियो में आरसीएच सेक्टर 3 के कर्मी मदद करते दिखाई दे रहे हैं। उक्त वीडियो के आधार पर वे पुरस्कार पाने के अधिकारी हैं न कि सजा पाने के। आज के धरने को श्री अजय प्रजापति,श्री मती भारती,आशा वर्कर की प्रधान हेमलता,जनरल सेक्रेटरी सुधा आदि नेताओं ने संबोधित किया।

No comments :